उत्तरप्रदेश : किशोरी से दरिंदगी की आपबीती ने उड़ाए सभी के होश, 7 महीने से हो रहा था जबरन दुष्कर्म

By: Ankur Tue, 10 Aug 2021 12:17:29

उत्तरप्रदेश : किशोरी से दरिंदगी की आपबीती ने उड़ाए सभी के होश, 7 महीने से हो रहा था जबरन दुष्कर्म

प्रदेश के मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक हरकत देखने को मिली जिसमें किशोरी से दरिंदगी की आपबीती ने सभी के होश उड़ा दिए। आरोपी सात महीने से जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ किठौर बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बताया गया कि नाबालिग किशोरी (17) की आंखों की रोशनी कम है। वह घर पर ही रह रही है। पड़ोसी दीपक सात माह से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। किशोरी ने बताया कि दीपक ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। जिसके चलते वह खामोश थी। रविवार को परिजन किशोरी को लेकर खरखौदा थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

ये भी पढ़े :

# 8.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में कोरोना मचा रहा तबाही, हर दो मिनट में एक मरीज की हो रही मौत

# सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर करें देश की सेवा, 22 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

# मनोरंजन जगत को एक और झटका! युवा एक्ट्रेस सरन्या ससी का निधन, मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

# सिर्फ 11 मिनट तक हुआ रेप... कहकर जज ने कम कर दी आरोपी की सजा, फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

# राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में निकली 50000 रूपये प्रतिमाह सैलेरी वाली नौकरी, करें आवेदन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com